फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा व्यापार मंडल के चुनाव में हंगामा, अध्यक्ष और महामंत्री पदों की मतगणना रोकी

Wed, 04 Feb 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खटीमा शाखा के चुनाव की मतगणना के दौरान बुधवार शाम मतगणना स्थल पर हंगामा हो गया। हंगामे के चलते कोषाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष व महामंत्री पद की मतगणना रोक दी गई। साथ ही मतपेटियों को सील कर दिया गया। देर शाम तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

खटीमा व्यापार मंडल के लिए बुधवार को सनातन धर्मशाला में सुबह नौ से दो बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतदान में पंजीकृत 3202 व्यापारियोें में से 2704 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोषाध्यक्ष पद पर मो. जरीफ 967 मत प्राप्त कर 104 मत से विजय रहे, जबकि शुभम गोयल ने 863 व गौरव अग्रवाल ने 824 मत प्राप्त किए। इस दौरान कुल मतों की गिनती में 27 मत कम मिलने पर एक पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया जिस पर एसडीएम तुषार सैनी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और हंगामा कर रहे कुछ लोगों को मतदान केंद्र से बाहर किया। इसके बाद चुनाव समिति से वार्ता कर मतगणना स्थगित कर दी। साथ ही मतपेटियों को सील कर दिया गया।
एसडीएम सैनी ने बताया कि मतगणना स्थल पर हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाई। हंगामा बढ़ने के बाद समिति ने मतपेटियां सील कर दीं। इधर, मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान मतपेटी में 27 वोट कम मिले थे। फिलहाल मतगणना स्थगित कर दी गई है। अग्रिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
विधायक कापड़ी व पालिकाध्यक्ष जोशी भी पहुंचे मतगणना स्थल
खटीमा। व्यापार मंडल चुनाव में हंगामे की सूचना मिलने पर विधायक भुवन कापड़ी और कुछ कांग्रेस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विधायक कापड़ी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में मतगणना रोकी गई है। इधर, मतगणना स्थल पर पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मतदान में धांधली की आशंका पर व्यापारियों ने विरोध किया था। चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

-


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें