रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों ने एंटी नारकोटिक्स टास्ट फोर्स (एएनटीएफ) व एसओजी पर पथराव कर दिया था। जिसके बाद इलाके में पुलिस अलर्ट है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
मंगलवार को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) व पुलिस ने इस क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। एक फरवरी को एएनटीएफ व एसओजी ने सुभाष कॉलोनी में स्मैक तस्कर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। नाजिम नाम के तस्कर को स्मैक के साथ पकड़कर टीम लौट ही रही थी।
इस बीच छतों से महिलाओं व पुरुषों ने पथराव किया। ईंट व कुर्सियां फेंकी गई। हमले में सिपाही भुवन पांडेय घायल हो गया था। सिर पर ईंट लगने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को सुभाष कॉलोनी, खेड़ा समेत शहर के कई इलाकों में आरएएफ और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आगामी योहारों को देखते हुए फ्लैग मार्च संवेदनशील क्षेत्रों से निकाला गया है। ब्यूरो