फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबेरियन पक्षियों के 1.400 ग्राम मांस सहित एक दबोचा

Sat, 12 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा सागर से साइबेरियन पक्षियों का भुना मांस लेकर आ रहे एक ग्रामीण को वन विभाग की गश्ती टीम ने पकड़ लिया। मांस की मात्रा एक किलो चार सौ ग्राम बताई गई है। वन विभाग की टीम ने गहन पूछताछ के वर्ल्ड लाइफ एक्ट के तहत जेल भेज दिया।   
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी सीएस मैन्दोला ने बताया कि शारदा सागर डैम से साइबेरियन पक्षियों का शिकार खटीमा की ओर ला रहे सिसैया निवासी दया गौतम को बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे सिसैया बंधे पर वन विभाग की टीम ने दबोचा लिया। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई के तहत पकड़े गये दया के पास से 1.400 किलो भुना साइबेरियन पक्षियों का मांस मिला। वर्ल्ड लाइफ एक्ट के तहत मांस सील कर अपराधी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। रेंजर मैन्दोला ने बताया कि मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को महकमे की टीम लगी हुई है। टीम में भुवन कांडपाल, अशोक कुमार गौतम, रंदीप कुमार उमां शंकर, राजेंद्र प्रसाद,  श्याम सिंह, महेश सिंह, धर्मेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें