रुद्रपुर में फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान भिड़ते खिलाड़ी
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में आई-लीग 3 (ग्रुप बी) फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मेजबान कार्बेट एफसी को हार का सामना करना पड़ा जबकि दूसरा मैच ड्रा हुआ।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन और कार्बेट एफसी की ओर से आयोजित लीग में पहला मुकाबला मेजबान कार्बेट एफसी और टेक्ट्रो स्वाडेस यूनाइटेड एफसी के बीच हुआ। टेक्ट्रो स्वाडेस ने शानदार खेल दिखाते हुए कार्बेट एफसी को 3-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला शेर ए पंजाब स्पोर्ट्स क्लब और गाजियाबाद सिटी एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अख्तर अली और एमेनिटी पब्लिक स्कूल एवं कार्बेट एफसी के डायरेक्टर सुभाष अरोड़ा ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या इंद्रा त्रिपाठी, डायरेक्टर सुनीता अरोड़ा आदि मौजूद रहे।