काशीपुर। भारतीय रेल की ओर से दो से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत काशीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर फीडबैक लिया। स्टेशन पर नामित अधिकारियों व पर्यवेक्षकों ने यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन की स्वच्छता, पेयजल, खानपान, वेटिंग सुविधा और साफ-सफाई को लेकर सुझाव व शिकायतें सुनीं। संवाद