यूकेडी के केंद्रीय पदाधिकारियों ने काशीपुर पहुंच विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा
काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से कवि नगर स्थित संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र बौड़ाई के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उक्रांद की सरकार आने पर उत्तराखंड में तीन कमिश्नरी गढ़वाल, कुमाऊं और तराई बनाई जाएगी।
गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उक्रांद की सरकार आने पर स्थानीय उत्पादन, सामान्य कृषि उत्पादन को विकसित कर भूमि का विश्लेषण और आवश्यक खनिजों की पूर्ति निशुल्क मुहैया कराएगी। कृषि का उत्पादन तैयार कर मूल्यांकन करके कम से कम 20 फीसदी लाभांश व सरकार अपने संसाधनों से फसल मूल्य को उचित दामों पर मार्केट उपलब्ध करवाएगी।
कहा कि यूकेडी की सरकार आने पर उत्तराखंड का विकास का नियोजन ऊंचाई के हिसाब से पांच भागों में होगा। इस दौरान हर उत्तराखंड का विकास, जल, जंगल, जमीन, नहरें, नदियां पर उत्तराखंड का अधिसम्पति, उत्तर प्रदेश के अधीन उत्तराखंड में स्थित परिसंपत्तियों को लेने, 21वीं सदी की शिक्षा चिकित्सा हर परिवार को निशुल्क मुहैया कराने, हर गांव का आवागमन सुरक्षित करने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष व तराई प्रभारी चौधरी ब्रजवीर सिंह चौधरी और केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने भी विचार रखे।