ब्लॉक क्षेत्र के 34 ग्राम प्रधान व 350 चुनेंगे बीडीसी सदस्य
काशीपुर। ब्लॉक क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार 33669 महिला व 35999 पुरुष कुल 69668 मतदाता मतदान करेंगे। 30 जून से प्रधान, बीडीसी मैंबर व वार्ड मैंबर के लिए नामांकन प्रक्रिया विकासखंड कार्यालय में शुरू हो जाएगी।
हाईकोर्ट से रोक हटने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान, बीडीसी मैंबर व वार्ड मैंबर के लिए दावेदारों ने जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। बीडीओ कमल किशोर पांडेय ने बताया इस बार 34 ग्राम पंचायतों में 69668 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें इस बार वोटर लिस्ट में 33669 महिला व 35999 पुरुष मतदाताओं को शामिल किया गया हैं। उन्होंने बताया ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव के लिए 140 बूथों का बनाया गया है। 2 से 5 जुलाई तक तीनों पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 10 व 11 जुलाई को नाम वापसी होगी, इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि 69668 मतदाता 34 ग्राम प्रधान, 37 वार्ड मैंबर व 350 बीडीसी के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
ग्राम जगतपुर में इस बार पहली होंगे पंचायत चुनाव
काशीपुर। बीडीओ कमर किशोर पांडेय ने बताया बीते पंचायत चुनाव के समय 33 ग्राम पंचायत थीं। परिसीमन के बाद एक ग्राम पंचायत और बनाई गई है, अब ब्लॉक क्षेत्र में 34 ग्राम पंचायत होंगी। जिसमें ग्राम गुलजारपुर से जगतपुर को अलग करके नई ग्राम पंचायत बनाई गई है। यहां पर रहने वाले ग्रामीण पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, बीडीसी मैंबर व वार्ड मैंबर को चुनेंगे।