फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं की वादियां खूबसूरत लेकिन सड़कें बदसूरत : कल्याण

Tue, 28 Jun 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उत्तराखंड की वादियों की जमकर तारीफ की वहीं उन्होंने पहाड़ पर सड़कों की खस्ताहाल को लेकर चिंता भी जताई। 
कल्याण सिंह रविवार को परिवार के साथ जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आए थे। पंतनगर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्होंने जागेश्वर तक का सफर कार से तय किया। सोमवार को दोपहर सवा दो बजे वे जागेश्वर धाम के दर्शन करके सड़क मार्ग से दोबारा पंतनगर पहुंचे। यहां सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक राजेश शुक्ला, टीडीसी के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी, प्रभारी डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने उनकी अगुवानी की। इस दौरान बातचीत में कल्याण सिंह राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा से बचते रहे। यूपी के राजनीतिक हालातों को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा यूपी की राजनीति किसी से छिपी नहीं है, सब जानते हैं वहां क्या चल रहा है। संवैधानिक पद का हवाला देते हुए उन्होने किसी राजनैतिक मुद्दों पर किसी भी टिप्पणी से इंकार कर दिया। उन्होंने कुमाऊं की वादियों की जमकर तारीफ की लेकिन पहाड़ पर सड़कों की खस्ता हालत पर वे असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा पहाड़ की वादियां तो खूबसूरत हैं लेकिन यहां की सड़कें बदसूरत हैं। कहा उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। खासकर यहां सड़कों के साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं पर्यटकों को मुहैया करायी जाएं तो यह क्षेत्र पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है। सिंह अल्प विश्राम के बाद 2.45 बजे परिजनों सहित हैलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण सिंह से नहीं मिल पाये कार्यकर्ता
रुद्रपुर। पारिवार के साथ जागेश्वर धाम के दर्शन करके लौटे राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का स्वागत करने के लिए कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को उनसे नहीं मिलने दिया। इससे कार्यकर्ताओं मेें खासी नाराजगी देखी गई। कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए सांसद कोश्यारी ने उन्हें राज्यपाल के संवैधानिक पद की गरिमा और उनके पारिवारिक कार्यक्रम व सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शांत किया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें