रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चैलेंजर ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर ब्लू और ऊधमसिंह नगर पिंक के बीच खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर पिंक विजेता बनी।
एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ब्लू की टीम 50 ओवरों के खेल में मात्र 40 ओवर में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऊधमसिंह नगर पिंक की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर चैलेंजर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच विनय कुमार रहे। चैलेंजर ट्रॉफी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शशांक पंत रहे। वहां एमपी सिंह, नवीन पंत, विदिशा, बलवंत सिंह, गौरव तिवारी, आफताब आलम, कदिर खान, रितिक सिंह आदि थे।