फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रपुर में दिन दहाड़े रेडिएंट कंपनी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर पांच लाख की लूट

Wed, 23 Dec 2020 11:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रुद्रपुर में रेलवे सहित अन्य अनुबंधित फर्मों से नकदी एकत्र कर बैंक में जमा करने का काम करने वाली रेडिएंट कैश मैनेजमेंट लिमिटेड के कर्मचारी से तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बैग में रखे पांच लाख 35 हजार 961 रुपये की नकदी लूट ली।

विज्ञापन


बदमाश बैग लूटने के बाद बिना नंबर की  बाइक से फरार हो गए। बैग में 32 लाख के 21 डिमांड ड्राफ्ट और बैंकों की चेक बुकें भी रखीं थीं। सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ और कोतवाल ने मौका मुआयना कर पीड़ित कर्मी से घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम बदमाशों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

देहरादून की कैश मैनेजमेंट कंपनी में रामपुर रोड स्थित बलवंत कॉलोनी निवासी सचिन शर्मा कर्मचारी हैं। वह कंपनी के अनुबंधित फर्मों से नकदी एकत्र कर बैंक में जमा करने का काम करता है। बुधवार को उसने अमेजन कंपनी से दो लाख 80 हजार 658 रुपये, श्री राम ट्रांसपोर्ट से एक लाख 37 हजार 920 रुपये, सेडोफैक्स कंपनी से 72 हजार 790 रुपये, रेलवे स्टेशन 41 हजार 305 रुपये और माल गोदाम से 2680 रुपये एकत्र किए थे।
विज्ञापन


सचिन के अनुसार वह 12 बजकर 32 मिनट पर रेलवे स्टेशन से नकदी जमा करने के लिए एसबीआई रुद्रपुर आ रहा था। करीब 200 मीटर आगे रेलवे के पीडब्ल्यूआई कार्यालय के सामने तीन बदमाश काले रंग की बाइक के साथ खड़े थे।

मुंह पर कपड़ा बांधे इन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर उससे नकदी भरा बैग छीन लिया। आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और जान से मारने की धमकी देकर रुद्रपुर की ओर भाग निकले। 

विज्ञापन

पुलिस बोली, तहरीर नहीं मिली, घटना संदिग्ध भी लग रही

लूटी की बारदात को वहां से सवारियां लेकर गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने भी देखा था। सचिन ने लूट की सूचना कंपनी कर्मियों के साथ पुलिस को दी। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्तों पर स्थित प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश कैद हुए हैं। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है और कुछ संदिग्ध भी लग रही है। सभी कोणों पर जांच की जा रही है। 

लूट की वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों के साथ एसओजी को लगाया गया है। एक जगह पर सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध काले रंग की बाइक में जाते हुए कैद हुए हैं। मुंह कपड़े से ढका होने की वजह से वह पहचान में नहीं आ पा रहे हैं। बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारी की रैकी करने के बाद ही अंजाम दिया है। मामले के खुलासे को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
-देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें