फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: बाइक हादसे में दो युवको की मौत, तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 23 Nov 2026 02:56 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

सितारगंज में रविवार रात बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
सड़क हादसे में सितारगंज निवासी दो युवकों की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में सितारगंज निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। जबकि, गंभीर घायल साथी का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


रविवार रात को गांव बिथा अकबर निवासी साहिल अंसारी (19) पुत्र मोहम्मद यासीन, मोनिश खान (21) पुत्र हनीफ खां और जुनैद (19) पुत्र मेजर खां एक बाइक से बिज्टी रोड होते हुए मझोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में साहिल और मोनिश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत होने पर जुनैद को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। 

 इधर, रात को पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की जानकारी मिलने पर देर रात तक मृतकों के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें