फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 21 कछुओं के साथ दो युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। मोतियापुर हाईवे पर पानी की टंकी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 21 जिंदा कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा टीम के साथ मोतियापुर हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान काशीपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने के प्रयास में उनकी बाइक रपट गई। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम कमल (27) निवासी इंद्रा विकास कॉलोनी, फत्तावाला, दड़ियाल, थाना टांडा, रामपुर और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम गोपाल सिंह (26) बताया। दोनों के पास मौजूद प्लास्टिक के तीन थैलों से 21 जिंदा कछुए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कछुओं को दड़ियाल क्षेत्र में कोसी नदी से पकड़कर लाए थे और गदरपुर क्षेत्र में राजू नाम के व्यक्ति को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी वन विभाग को भी दी गई है। बरामद कछुओं की प्रजाति और अन्य वैधानिक पहलुओं की जांच वन विभाग की निगरानी में की जा रही है। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि कछुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस राजू समेत उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है जिनसे आरोपियों का संपर्क था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें