फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रोजगार दिलाने के नाम पर अस्मत का सौदा, युवती ने महिलाओं पर लगाया वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

Tue, 25 Mar 2025 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक युवती ने दो महिलाओं पर श्यावृत्ति के दलदल में धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार की तलाश में घर से निकली एक युवती को दो महिलाओं ने वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लालकुआं थाना क्षेत्र की एक युवती ने किच्छा कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। वह दो साल पहले काम की तलाश में निकली तो उसकी मुलाकात सैनिक काॅलोनी बंडिया निवासी छाया से हुई। छाया ने उसे काम दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छाया ने उससे वेश्यावृत्ति कराई। एक-एक दिन में कई ग्राहक बुलाकर उसका सौदा किया।

विज्ञापन


इसके बाद छाया के घर में ही उसकी मुलाकात सेजल गुप्ता निवासी रुद्रपुर से हुई। तबीयत खराब होने पर वह सेजल के साथ रुद्रपुर चली आई। आरोप है कि सेजल ने भी उससे गलत काम कराया। वह इससे आजिज आ चुकी है और मुक्ति चाहती है। पुलिस ने छाया और सेजल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें