सुल्तानपुर पट्टी। एनएच-74 पर जीजीआईसी कॉलेज के पास सोमवार को डंपर की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
मूल रूप से चांदपुर नूरपुर जिला बिजनौर यूपी, हाल निवासी विजय नगर नई बस्ती काशीपुर मो. आबिद (50) बीते कई वर्षों से काशीपुर में किराए के मकान में रहकर साप्ताहिक हाट बाजार में सब्जी बेचता था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने जुगाड़ वाहन से बाजपुर जा रहा था।
सुल्तानपुर पट्टी में जीजीआईसी कॉलेज के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर अस्पताल भेज दिया।