फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी में होने वाली खड़गे की जनसभा में जाएंगे दो हजार कार्यकर्ता

Wed, 29 Jul 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आगामी आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में क्षेत्र से दो हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

काशीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की। कहा कि यह जनसभा विधानसभा चुनाव के लिए अहम साबित होगी। सभा में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश के स्थानीय और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी प्रकार की अंतर्कलह नहीं है। रुद्रपुर में हुई हालिया तैयारी बैठक में सभी वरिष्ठ नेता और विधायक एक मंच पर मौजूद रहे। बड़े राजनीतिक दलों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ 2027 का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें