फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भागने लगे तो भीड़ ने पुलिस के सामने पीटा, फेंकी स्याही

Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के अभियुक्तों ने कोर्ट में पेशी के दौरान कार से भागने का प्रयास किया। गाड़ी का कुंडा खोलकर कूदते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस के सामने ही आरोपियों की पिटाई कर दी और उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी।
विज्ञापन

बीते शनिवार की देर रात भूरारानी रोड पर किराये पर रह रही सिडकुल कर्मी युवती अपनी सहेली और दो परिचित युवकों के साथ थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और चारों को धमकाकर ले गए। वहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं।
तकनीकी साक्ष्य और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को गुरबाज उर्फ मानु निवासी ग्राम कलकत्ती गदरपुर, जोगा सिंह और रविंदर निवासी अज्जूवाला, थाना मिलक खानम रामपुर की लोकेशन मिली। सूचना मिली कि तीनों बगवाड़ा-किच्छा की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि जोगा सिंह और रविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को क्राइम सीन के बाद पुलिस आरोपियों को कोर्ट ले जा रही थी। जैसे ही टीम काशीपुर बाईपास पहुंची जोगा सिंह और रविंदर ने पुलिस की गाड़ी का कुंडा खोलकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पीट दिया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। भीड़ ने आरोपियों को घेरकर जमकर पिटाई की और मुंह पर काली स्याही फेंक दी। किसी तरह पुलिस ने हालात संभाले और आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर कोर्ट ले गई।
कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें