खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते आसिफ रजा।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ऑल स्टार क्रिकेटर्स के बैनर तले अल्ली खां में चल रही रात्रिकालीन सॉफ्ट बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में टांडा (रामपुर) और ठाकुरद्वारा की टीमों ने मैच जीते।
बृहस्पतिवार की अल्ली खां के कर्बला मैदान में चल रही टूर्नामेंट का उद्घाटन विजन हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष आसिफ रजा और तौकीर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के आयोजक रियाज अख्तर ने बताया कि पहला मैच टांडा, रामपुर और ठाकुरद्वारा की टीमों के बीच खेला गया।
ठाकुरद्वारा की टीम ने निर्धारित ओवरों में कुल 109 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए सरवरखेड़ा की टीम 80 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ठाकुरद्वारा की टीम ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच में मिस्सरवाला और टांडा, रामपुर के बीच खेला गया। मिस्सरवाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में कुल 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टांडा की टीम ने आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैच के अंपायर रिजवान और फईम रहे। वहां डॉ. एमए राहुल, फईम चौधरी, रिज्जू, आशु, तनवीर, मोबीन और शबाब खान आदि थे।