फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन के बेटे व शिक्षक की बेटी ने नीट पास कर कमाया नाम

विज्ञापन
कामाक्षी चौहान - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
कहते हैं जज्बा, लगन, हिम्मत एवं लक्ष्य सामने हो तो कामयाबी खुद कदम चूम लेती है।
विज्ञापन

नगर निवासी सेल्समैन मोहम्मद हफीज के पुत्र अल्फेज अहमद व शिक्षक राकेश चौहान की पुत्री कामाक्षी चौहान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पास करके इस वाक्य को सच साबित कर दिया है।
विज्ञापन

दोनों ही विद्यार्थियों की इस कामयाबी से न केवल परिजनों का नाम रोशन हुआ है बल्कि जैनेसिस इंटरनेशनल स्कूल का गौरव भी बढ़ा है। दोनों ने इसी विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद यह उपलब्धि प्राप्त की। कॉलेज प्रबंधक सोहन सिंह सहोता, निदेशक मनप्रीत सहोता, प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने छात्र-छात्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुनीश कुमार, सुमित चौहान आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद

अल्फेज अहमद। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें