फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो स्पा सेंटर पर छापे, मिजोरम की युवतियों को छुड़ाया, पांच पकड़े

Wed, 06 May 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। काशीपुर फ्लाईओवर स्थित दो स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कोतवाली पुलिस और एएचटीयू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला संचालक समेत पांच को हिरासत में लेकर छह युवतियों को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय गणपति ने बताया लंबे समय से पुलिस और एएचटीयू को सूचना मिल रही थी कि काशीपुर फ्लाईओवर स्थित ब्यूटी क्वीन सैलून और सेटटेशन स्पा में सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है जिसमें बाहरी राज्यों की युवतियों को लाकर उन्हें ग्राहकों के साथ भेजा जाता है।
सूचना पर एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी, एएचटीयू प्रभारी एमएस दसौनी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की शाम चार बजे दोनों स्पा सेंटर में संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान टीम को आपत्तिजनक सामान, कुछ नकदी मिली।
विज्ञापन

टीम को जांच में स्पा सेंटर के अंदर गुप्त कमरा भी मिला जिसमें कुछ युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिली थीं। महिला पुलिसकर्मियों ने युवतियों को रेस्क्यू किया और मौके से दो संचालक, एक ग्राहक और दो सहयोगी को दबोच लिया और दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए।
बताया जा रहा है कि युवतियां मिजोरम की निवासी हैं जिन्हें झांसा देकर अनैतिक देह व्यापार में धकेल दिया गया। खबर लिखे जाने तक टीम स्पा सेंटर में रखे दस्तावेज को खंगाल रही थी जिससे देह व्यापार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें