फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज के दो परिचालक अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित

Wed, 01 Oct 2025 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन निगम ने इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं व अनुशासनहीनता के आरोप में रोडवेज डिपो के दो परिचालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

निगम के सहायक महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार ने मंगलवार को दो परिचालक के खिलाफ निलंबन आदेश जारी किया। इसमें कहा कि नियमित परिचालक जितेन्द्र सिंह और मुबीन को सेवा आचरण संहिता एवं निगम सेवा विनियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। बताया कि दोनों परिचालक अवकाश पर रहने के बावजूद डिपो परिसर में पहुंचकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में दोनों परिचालक को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इसके अलावा अन्य भत्ते तभी स्वीकृत होंगे। जब वह वास्तविक व्यय का प्रमाण प्रस्तुत करेंगे। आदेश में स्पष्ट किया कि विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासन भंग करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें