फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोसीकुआं-भुड़ाई में 92 लाख से होगा दो सड़कों का निर्माण

Wed, 18 Nov 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। गोसीकुआं-भुड़ाई में दो टाइल्स सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन से इन सड़कों के निर्माण के लए 92 लाख रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। सड़कों को स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने बैठक कर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि राज्य योजना से तहत सड़कें स्वीकृत हुई हैं। पहली सड़क करीब 1.25 किमी की बनेगी इसके लिए 56 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। 36 लाख की लागत से बनने वाली दूसरी सड़क 700 मटर की बनेगी। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से वह सड़क की मांग कर रहे थे। सरकार ने क्षेत्र के लिए दो सड़कों को मंजूरी देकर लोगों की परेशानी को दूर किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण राणा, बीडीसी सदस्य राहुल भंडारी, भूपाल नगरकोटी, तरवान सिंह पोखरिया, आनंद नगरकोटी, राजू नगरकोटी, गंभीर सिंह खोलिया, देवीदत्त भट्ट, हिमांशु भंडारी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें