रुद्रपुर। राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग का आयोजन 21 से 23 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मनेरा, उत्तरकाशी में होगा। इसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल बुधवार को (आज) सुबह 10 बजे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में लिया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी उत्तराखंड का मूल स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दो रंगीन साइज फोटो और आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति के साथ ट्रायल में भाग ले सकती हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। ब्यूरो