फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पत्नी की शादी तय होने से नाराज पति ने किया सास और साली का कत्ल

विज्ञापन
परमजीत का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर (ऊधमसिंह नगर)। बैंक के काम से जा रहीं मां-बेटी की घात लगाए कुछ लोगों ने बढ़ियोवाला गांव के पास पाटल से हमला कर हत्या कर दी। उनके साथ मौजूद बच्ची ने भागकर अपनी जान बचाई और गांव वालों को सूचना दी। बच्ची के अनुसार उसके मौसा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है, हालांकि पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि भोगपुर गांव में जीत कौर (70) अपनी बेटी परमजीत कौर (35) और भतीजी बलविंदर कौर (26) के साथ रहती थी। परमजीत का काफी समय पहले अपने पति से तलाक हो गया था। परमजीत के तीन बच्चे भी उसी के साथ रहते हैं। जीत कौर ने अपनी भतीजी बलविंदर को गोद लिया था। बलविंदर कौर ने दो वर्ष पहले टांडा प्रभापुर गांव निवासी व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था।
एक साल पहले गांव की पंचायत में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक से पहले आरोपी और बलविंदर की एक बेटी हुई, जिसे आरोपी ने अपने पास रख लिया। तलाक के बाद बलविंदर भी जीत के साथ आकर रहने लगी लेकिन आरोपी पूर्व पति से उसका फोन पर संपर्क बना रहा। यह बात जीत कौर को पसंद नहीं थी। कुछ समय पहले उसने बलविंदर की शादी सितारगंज में तय कर दी।
विज्ञापन

एएसपी ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि 28 अगस्त को बलविंदर की बरात आनी थी। जब हत्यारोपी को बलविंदर का विवाह तय होने की जानकारी मिली तो वह रविवार शाम बलविंदर से मिलने उसके घर पहुंच गया। यहां उसका सास जीत कौर और साली परमजीत से विवाद हो गया। इस पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। उस वक्त आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
मंगलवार सुबह जीत कौर बैंक के काम से बेटी परमजीत और नातिन नैना के साथ जसपुर जा रही थी। नातिन नैना ने लोगों को बताया कि बढ़ियोवाला गांव के पास आरोपी ने पाटल से हमला कर जीत कौर और परमजीत कौर की हत्या कर दी। नैना ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, आरोपी साथियों के साथ फरार हो गया। नैना से ही ग्रामीणों को हत्याकांड की जानकारी मिली। सूचना पर जसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। एएसपी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

जीत कौर का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें