फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो और सीएनजी बसें

Fri, 21 Mar 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो प्रशासन को सीएनजी की दो और अनुबंधित बसें मिलने जा रही हैं। डिपो से सीएनजी की चार अनुबंधित बसों के साथ ही बीएस-6 की छह बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो प्रशासन वर्तमान में निगम की 40 और अनुबंधित 21 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन करता है। निगम के पास 21 अनुबंधित बसों में बीएस-6 की छह और सीएनजी की दो बसें शामिल थीं। इनका संचालन दिल्ली रूट पर कराया जा रहा है।
डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र नितवाल ने बताया कि डिपो को सीएनजी की दो और अनुबंधित बसें मिल गई हैं। इसमें से एक बस आ चुकी है, जबकि एक आनी शेष है। उसके कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया अब डिपो के पास सीएनची की अनुबंधित चार बसें हो जाएगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें