फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आठ दिन पहले लापता दो नाबालिग बहनें दिल्ली में मिली

Wed, 07 Jan 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। पुलिस ने आठ दिन पहले घर से लापता हुईं दो नाबालिग बहनों को दिल्ली से सकुशल खोज लिया है। उन्हें रुद्रपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। एक किशोरी ने अपने ही पिता पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वादी पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

केलाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 31 दिसंबर को उसकी 13 वर्षीय और 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। सीओ विभव सैनी ने बताया कि नाबालिग बहनों की खोज के लिए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह सोलंकी, एसएसआई विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसके बाद सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली से नाबालिग दोनों बहनों को खोजा और उन्हें रुद्रपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर में लाया गया। बताया कि बड़ी लड़की ने अपने पिता पर दो साल पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों बहनों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें