पंतनगर। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–पंतनगर के बीच पहली उड़ान रद्द कर दी गई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित मानकों से कम विजिबिलिटी होने के कारण विमान को सुरक्षित उतारना संभव नहीं हो सका। जिसके चलते इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7324, जो दोपहर लगभग एक बजे पंतनगर पहुंचने वाली थी। इसको निरस्त करना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और कम दृश्यता की स्थिति में उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी जाती। उड़ान रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूरा किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू की है। संवाद