फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 04 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
परमानंदपुर के पास नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शर्मा फार्म केशोवाला बाजपुर निवासी संदीप शर्मा (26) पुत्र सूबेदार जगीर चंद्र शर्मा, मसवासी स्वार रामपुर निवासी शुभम (26) पुत्र मिट्ठन लाल, विक्की गुप्ता शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक ही बाइक से अपने मित्र के बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने काशीपुर आए थे।

देर रात जब वह घर लौट रहे थे। तभी परमानंदपुर गांव की मजार के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने संदीप, शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्की की हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया। मृतक संदीप के परिजनों ने बताया कि तीनों लोग स्टोन क्रशर में काम करते थे।
विज्ञापन


संदीप शादीशुदा, शुभम अविवाहित था। एसओ आईटीआई हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला। इधर मृतकों के परिजनों का कहना था कि कोई पेड़ काट रहा था। तभी कटा पेड़ बाइक सवारों के ऊपर गिर गया। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें