फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे 35 मिनट रही अफरातफरी

Wed, 11 Feb 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और इंदिरा हृदयेश की कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में छापामार कार्रवाई से जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। वे कलक्ट्रेट में करीब दो घंटे 35 मिनट तक रहे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय, शस्त्रागार, न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी, विनियमित क्षेत्र कार्यालय, जिला उपभोक्ता फोरम, खनन विभाग, मनोरंजन कर विभाग, नजारत कक्ष, पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों में छापामारी कर जरूरी दस्तावेजों के साथ ही अनुपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। साथ ही उपस्थित और अनुपस्थित कर्मियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

-10:10 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश और यशपाल आर्या के साथ पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरे।
-10:20 बजे में मुख्यमंत्री सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और शुरू कर दी जांच।
-10:45 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शस्त्रागार कार्यालयों में अभिलेखों की जांच की।
-10:55 बजे संयुक्त कार्यालय में पहुंचकर उपस्थित रजिस्टर चेक किया
-11:03 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित खनन कार्यालय में छापेमारी
-11:15 बजे मनोरंजन कक्ष को देखा
-11:18 बजे जिला पूर्ति विभाग कार्यालय का जायजा लिया
-11:24 बजे न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण
-11:30 बजे से डीएम कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
-12:10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता
-12:35 बजे पुलिस लाइन के काफिला रवाना
-12:45 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर ने भरी उड़ान
समाधान योजना में शिकायतकर्ता से सीएम ने की बात
रुद्रपुर। वोटर आईडी न बनने पर राहुल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने समाधान योजना में शिकायत की थी। बुधवार को सीएम छापामार कार्रवाई के दौरान समाधान योजना की जानकारी लेने संयुक्त कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान राहुल गुप्ता नाम के एक व्यक्ति की शिकायत को देख उन्होंने अधिकारियों से पूछताछ की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि आवेदन कर्ता ने जो फोटो भेजी है, वह छोटी है। जिसके चलते वोटर आईडी बनने में परेशानी आ रही है। इस पर सीएम ने राहुल गुप्ता के मोबाइल पर फोन मिलवाया। साथ ही उससे बात करते हुए बताया कि वह सीएम बोल रहे हैं। साथ ही उनके वोटर आईडी न बनने के कारण बताते हुए उनसे समाधान योजना कार्यालय पहुंचकर फोटो लाने को कहा। ताकि उनका आईडी बन सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें