फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चैती मेला परिसर में 1.46 करोड़ से बनेंगे दो हाईटेक शौचालय

Tue, 19 May 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में 1.46 करोड़ की लागत से दो हाईटेक सुलभ शौचालय का मेयर व नगर आयुक्त ने शिलान्यास किया। शौचालय बनने का लाभ चैती मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

चैती मेला के दौरान श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए हाईटेक शौचालय की मांग पार्षद अनिल कुमार व अन्य लोग उठा रहे थे। सोमवार को मेला परिसर में भूमि पूजन मेयर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट व क्षेत्र के पार्षद अनिल कुमार ने किया।
इस दौरान मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री व पंडित जगदीश तिवारी ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। निर्माण कार्यदायी संस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन देहरादून करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, जसपुर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, एसएनए विनोद लाल शाह व शालिनी नेगी, विकास शर्मा, विजय कुमार बॉबी आदि थे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें