ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में वर्ष 2012 में हुए पाउडर घोटाले के बाद हुई जांच में अतिरिक्त पाउडर मिलने पर तीन कर्मचारी दोषी पाए गए। जिनकी दो वेतन वृद्धियां रोकी गई हैं। यह निर्णय 27 मार्च के बोर्ड की बैठक में लिया गया था।
ऊधमसिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के एमडी द्वारा गठित जांच कमेटी ने पाया कि वर्ष 2012 में हुए पाउडर घोटाले के बाद संघ के स्टाक में पाउडर अतिरिक्त पाया गया था। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पाउडर का इस्तेमाल जरूरत से कम अनुपात में किया जाता था। मामले की में जांच कमेटी ने दयाकिशन सुयाल, लाखन सिंह, श्याम सिंह यादव को दोषी पाया।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की बोर्ड की बैठक में तीन कर्मचारियों को दो वेतन वृद्धियों से वंचित रखा गया है। प्रधान प्रबंधक एचएस कुटोला ने बताया कि पूर्व में हुए पाउडर घोटाले में दो कर्मचारी दोषी पाए गए थे, जबकि इस जांच में पाउडर अतिरिक्त पाया गया। बोर्ड के निर्णय पर कार्रवाई होने के सवाल पर दुग्ध संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नवनीत सिंह ने बताया कि बीच में आचार संहिता की वजह से तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी।