खटीमा। आबादी के बीच खुलने वाली देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का विरोध कर रहीं महिलाएं बुधवार को तहसील पहुंच गईं। उन्होंने धरना देकर किसी भी कीमत पर शराब की दुकान न खोलने देने का एलान किया। बाद में एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन दिया गया। प्रधान सोनमती मौर्य की अगुवाई में पहुंची महिलाओं ने शराब की दुकान आबादी के बाहर शिफ्ट कराने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान सोनमती मौर्य, मुन्नालाल गौतम, बीडीसी प्रियंका राणा, जगदेव सिंह राणा, महातम मौर्य, पूर्व प्रधान भुवन सिंह राणा, मधुलिका देवी, विनोद कुमार आदि थे।
भूड़ महोलिया राजीव नगर के ग्रामीणों ने भी एसडीएम शुक्ल को ज्ञापन देकर मेलाघाट रोड पर महर्षि विद्या मंदिर, लायंस पब्लिक स्कूल, आरएलके पब्लिक स्कूल, गायत्री हास्पिटल के पास खुली शराब की दुकान का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षण संस्थानों से शराब की दुकान 500 मीटर क्षेत्रफल में ही है। इस मौके पर सूरज देवी, महेश सक्सेना, संदीप गौतम, तेज सिंह, उमेश गुप्ता, भूपेंद्र पुनेरा, परमजीत, राज कुमार शर्मा, किशन सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।