फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हाथी दांतों के साथ तस्कर दबोचा

Fri, 15 Jan 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग टीम ने घेराबंदी कर हाथी के दो दांतों के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ डिप्टी रेंजर पीसी जोशी की तरफ से भारतीय वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


साढ़े चार किलो और 75 सेंटीमीटर लंबाई के दो हाथी दांतों की अंतरराष्ट्रीय कीमत 6 लाख 75  हजार रुपये की आंकी गई है। आरोपी तस्कर ने अपने दो साथियों के नाम भी बताये हैं। लेकिन उसके दोनों साथी घरों से फरार मिले।

 बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवीन परमार ने बताया कि डेढ़ माह पहले गांव इटव्वा निवासी चरन सिंह के पास हाथी दांत होने की सूचना मिली थी। रणनीति के तहत एक व्यक्ति को सौदा करने के लिए उसके पास भेजा गया था। डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय होने पर 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे इटव्वा चौराहे पर शेष पैसा देकर हाथी दांत लेने के लिए चरन सिंह को बुलाया गया। जैसे ही आपस में दोनों का लेनदेन हुआ। वन टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। रेंजर परमार के अनुसार मरने से पहले हाथी की उम्र 22-25 साल रही होगी। हाथी के शरीर से दांत काटे महसूस नहीं हो रहे हैं।

टीम में रेंजर नवीन परमार, डिप्टी रेंजर पीसी जोशी, भुवन कांडपाल, इंद्रलाल, प्रताप सिंह अधिकारी, पुष्पेंद्र चौहान, अशरफी लाल, युवराज, अनिल तड़याल आदि थे। खबर मिलते ही रामनगर वन परिक्षेत्र के डीएफओ सीके कवदियाल ने बन्नाखेड़ा पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें