फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बरेली से स्मैक बेचने आए दो नशा तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद

Fri, 09 May 2025 12:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बरेली से स्मैक बेचने आए दो युवकों को पुलिस और एएनटीएफ ने काली मंदिर के निकट गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 51.72 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से स्मैक बेचने आए दो युवकों को पुलिस और एएनटीएफ ने काली मंदिर के निकट गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 51.72 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।

विज्ञापन


सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि बुधवार की देर शाम एसआई मनोज कुमार सिंह और दीपक बोरा ने एएनटीएफ के साथ हल्द्वानी रोड पर शिवा इलेक्ट्रानिक धर्मकांटे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस बीच आदित्य चौक की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर वे बाइक मोड़कर वापस जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ओमबाबू और अजयपाल निवासी डंडिया नजमूल निशा थाना क्वलड़िया बरेली बताया। तलाशी लेने पर ओमबाबू से 27.94 ग्राम व अजयपाल से 23.78 ग्राम स्मैक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि दोनों यह स्मैक सुशीला निवासी ग्राम डंडिया थाना भूता बरेली से खरीदकर कमीशन के लालच में बेचने आए थे। दोनों तस्करों से पूछताछ की गई है। बरेली से उत्तराखंड की ओर नशे का सामान बेचने आने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें