फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे पर लटका मिला लखीमपुर का युवक, तीन महीने से ससुराल में रह रहा था

Fri, 09 May 2025 12:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ससुराल में रह रहा युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचाया। मरने वाला युवक मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
फांसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहा युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी पहुंचाया। मरने वाला युवक मजदूरी का काम करता था। यूपी के लखीमपुर खीरी के ग्राम लगुचा निवासी हरिओम विश्वकर्मा (23) वार्ड नंबर नौ शिवनगर में स्थित ससुराल में तीन महीने से रह रहा था। उसकी शादी एक साल पहले मूल रूप से शाहजहांपुर के जलालाबाद और हाल शिवनगर निवासी नन्हे लाल की बेटी ज्योति से हुई थी।

विज्ञापन


बुधवार को वह शिवनगर स्थित मकान के पहले तल पर बने कमरे की छत पर स्थित पाइप पर धोती के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर एसआई विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक के ससुर नन्हे लाल ने बताया कि दामाद हरिओम नशे का आदी था। इसको लेकर उनकी बेटी और दामाद में झगड़ा होता था। मार्च से उनकी बेटी और दामाद उनके साथ रह रहे थे।

हरिओम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। एसएचओ मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पत्नी से मृतक के अक्सर विवाद होने की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें