पुलिस की घेराबंदी पर कार से दोनों भाइयों को फेंककर फरार हो गए आरोपी
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए दो भाइयाें का कार सवार बदमाशाें हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी कार से दोनों भाइयों को उतार कर फरार हो। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को परिजन और अन्य लोग कोतवाली पहुंचे।
शहर के वार्ड नंबर एक निवासी मनीष कुमार (20) और उसका छोटा भाई मयंक (16) सोमवार शाम को जिम से लौटे थे। उसके बाद दोनों भाई हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाने पहुंचे। आरोप है कि होटल के पास कुछ लोगों ने हथियारों के बल पर दोनों भाइयों को जबरन कार में बैठा लिया। कार सवार लोग अपहरण कर दोनों भाइयों को ले गए। आरोपियों ने रास्ते में दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। जिससे वे घायल हो गए।
सूचना पर आननफानन कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। जिस पर सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में आरोपी दोनों भाइयों को कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस टीम दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। दोनों ने पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस के अनुसार मयंक का स्कूल में किसी युवक के साथ विवाद हुआ था। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया अपहरण की सूचना पुलिस टीम ने दोनों भाइयों को सकुशल बरामद कर लिया है।
कोट-प्रारंभिक जांच में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष के लोग दो युवकों को गाड़ी लेकर जा रहे थे। पुलिस की घेराबंदी पर कुछ दूर दोनों भाइयों को गाड़ी से उतार कर आरोपी फरार हो गए। मामले जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विभव सैनी, सीओ बाजपुर