बरामद अफीम के साथ पुलिस हिरासत में दो आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 270 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।
26 जनवरी के उपलक्ष्य में कुंडा थाना पुलिस मंडी चौकी के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो व्यक्ति वहां से गुजरे। रोकने पर उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ग्राम राजपुरा, थाना टांडा जिला रामपुर निवासी सूबा सिंह के कब्जे से 200 ग्राम और ग्राम सरवरखेड़ा, थाना कुंडा निवासी शमशाद हुसैन के कब्जे से 70 ग्राम अफीम बरामद की है। उनके पास से मिली बाइक भी सीज कर दी। पुलिस टीम में एसओ अरविंद चौधरी के अलावा मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार, कांस्टेबल शाहिद हुसैन, कुलदीप सिंह व राजेंद्र प्रसाद आदि थे।