फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलाखेड़ा में दो किलो चरस के साथ पीआरडी जवान गिरफ्तार

विज्ञापन
केलाखेड़ा थाने में बरामद चरस और पुलिस टीम। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
पुलिस ने दो किलो चरस के साथ एक पीआरडी जवान को गिरफ्तार लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पचास लाख रुपये बताई गई है। एएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना परिसर में एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने रविवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर बेरिया रोड अंबे ईट भट्टे के पास भुल्लन शाह मियां की जियारत के सामने एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर बाइक सवार के पास से दो किलो चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम शमशाद निवासी केलाखेड़ा के चिकित्सालय वार्ड नंबर चार बताया।
एएसपी ने बताया कि आरोपी शमशाद वर्ष 2008 से पीआरडी का जवान है। वह पिछले एक माह से ड्यूटी पर नहीं गया है। आरोपी पिथौरागढ़ जिले के थल और मुनस्यारी से चरस सस्ते दामों में लाकर केलाखेड़ा, बाजपुर, राज्य सीमा से सटे यूपी के क्षेत्र के कस्बों में ऊंचे दामों पर बेचता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इधर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी इमरान खान ने बताया कि आरोपी शमशाद को भविष्य में ड्यूटी पर नहीं रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें