फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरी की चार बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन और बाइकें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक एक चोर के खिलाफ पांच और दूसरे के खिलाफ दस प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बीती 16 नवंबर को कुंडेश्वरी क्षेत्र से और पांच जनवरी को कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान से बाइक चोरी हो गई थी। एसपी स्वप्न किशोर सिंह और सीओ दीपक सिंह के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस टीम ने बीती 7 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर मानपुर रोड स्थित नौगजा कब्रिस्तान के पास दो लोगों को बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ पकड़ा।
मलखान सिंह निवासी कुमाऊंं कॉलोनी कचनालगाजी और बलदेव सिंह उर्फ बिरजू निवासी रम्पुरा रामनगर रोड काशीपुर की निशानदेही पर चोरी कर छिपाकर रखी तीन अन्य बाइक बरामद की। बताया कि बाइक के चेसिस नंबर की जांच में पता चला कि उक्त बाइक की चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि बलदेव सिंह उर्फ बिरजू के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में पांच प्राथमिकी दर्ज थी जबकि मलखान सिंह के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में दस प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई कौशल भाकुनी, गिरीश चंद्रा व कंचन पडलिया और कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें