फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिरगोटिया में मिला युवक का शव, ठंड से मौत की आशंका

Fri, 09 Jan 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ बोेले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगी स्थिति स्पष्ट
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिरगोटिया में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। ठंड से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से मुरादाबाद निवासी संजय यादव (45) पुत्र उमराव यादव गांधी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था। वह नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि बुधवार को संजय नशे में कमरे से निकला और देर रात तक वापस नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार को उसका शव सिरगोटिया में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। लोगों ने मौत का कारण ठंड बताया है। कड़कड़ाती ठंड में व्यक्ति पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें