फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सभा में फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य की चुनावी सभा के दौरान फायरिंग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नामजद चार आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


बताते चले कि 25 जनवरी को मंडी समिति परिसर में चुनाव सभा समाप्ति के बाद रोड शो के रथ पर बैठने पर नामधारी और किंदा गुट भिड़ गए थे। इसमें कोतवाल बीएस धौनी की तरफ से कुलविंदर सिंह किंदा, सुरेंद्र नामधारी, अमर सिंह रंधावा, रणजीत सिंह को नामजद ओर 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने दबिश देकर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से जमानत मिलने पर आरोपियों को छोड़ दिया गया। आर्य के नजदीकी व्यक्ति ने किंदा और नामधारी गुटों के बीच समझौता भी करा दिया है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि सोमवार को गांव भैंसिया फार्म निवासी विक्रमजीत सिंह और गांव मुडिया मनी निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचे कारतूस भी मिले हैं। घटना की जांच करने पर इनकी संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें