फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्तियां खारिज

Mon, 30 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में आपत्तियों के निस्तारण के समय बहस करते दोनों पक्षों के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रेक्षक की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा के नामांकन पत्र में दिए गए ब्यौरे को लेकर की गई आपत्तियों पर सुनवाई की।  दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद उन्होंने आपत्तियों को खारिज कर दिया। इसको लेकर चीमा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 


दरअसल जेएस नरुला और उत्कर्ष अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी चीमा की उम्र, शैक्षिक योग्यता और चीमा पेपर मिल पर वाणिज्य कर के बकाए को लेकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दाखिल की थी। उनका तर्क था कि पिछले चुनाव और इस चुनाव में चीमा की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों में उम्र और शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर दयानंद सरस्वती ने आपत्तियों पर सुनवाई की। चीमा की ओर से अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल और दूसरे पक्ष से जेएस नरुला ने खुद बहस की। दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने आपत्तियों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान लोगों से खचाखच भरे हॉल में भाजपा प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा भी मौजूद रहे। इसको लेकर भाजपा के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों में चर्चाएं भी रही। रिटर्निंग ऑफिसर दयानंद सरस्वती ने बताया कि वर्तमान में प्रत्याशी के नामांकन में कमी को जांचा गया। प्रत्याशी के पिछले नामांकन पत्र में क्या तथ्य थे, यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। आपत्तियों को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया। सभी 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए हैं। इस मौके पर प्रेक्षक पूरन चंद्र किशन, उप रिटर्निंग अधिकारी संजय कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी जीएस माहला मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें