बाजपुर कोतवाल संजय पांडेय का घेराव करते लोग।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। सोशल मीडिया पर टिप्पणी मामले में शनिवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने कोतवाल संजय पांडेय का घेराव कर तहरीर सौंपी। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद और आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को यूपी के गांव शेखुपुरा रामपुर निवासी गुरदीप सिंह अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल संजय पांडेय का घेराव कर तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा है कि चार फरवरी को गांव पिपलिया चौराहे पर युवक से फेसबुक पर गलत टिप्पणी को लेकर बातचीत चल रही थी। देखते ही देखते आरोपियों ने मारपीट शुरू हो गई। इसमें गुरदीप सिंह का भाई हरप्रीत सिंह और साथी मनप्रीत सिंह घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। बताते चले कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए थे। जिससें गांव पिपलिया निवासी नेत्रप्रकाश शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।