रुद्रपुर के 31वीं वाहिनी पीएसी में वालीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से 31वीं वाहिनी पीएसी में सब जूनियर बालक वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबाल चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रायल में चमोली जिले के खिलाड़ियों को छोड़कर 12 जिलों से 139 खिलाड़ी पहुंचे। श्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन समिति की ओर से खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
कोरोना काल के बाद वेल्लोर (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली 43वीं सब जूनियर नेशनल बालक-बालिका प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन किया जाना है। चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक ददन पाल ने किया। चयन प्रक्रिया चयन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी रथीस नायर की देखरेख में की जा रही है।
उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण खेल विभाग की ओर से आयोजित कराने का अनुरोध किया गया है। बताया कि रविवार को बालिका वर्ग के चयन ट्रायल आयोजित करवाए जाएंगे। इस दौरान रथीस नायर, जेएस रौतेला और बसंत तिवारी को सम्मानित किया गया है। वहां दिनेश कुमार, कविता आर्या, सुरेश बिष्ट, सुरेश कुमार, गौरव कुमार, अंजू बिष्ट, कमल सक्सेना, गिरीश जोशी आदि थे।