फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तुषार हत्याकांड... छठे दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा पप्पू चायवाला

Fri, 19 Dec 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस ने छह दिनों से भाग रहे गोटिया निवासी मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों की अवैध चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार को खटीमा कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि तुषार हत्याकांड में भाग रहे वार्ड नंबर 10, गोटिया निवासी 59 वर्षीय मो. सद्दीक उर्फ पप्पू चायवाले को बुधवार को खेतलसंडा खाम रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक तुषार हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें