फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक ने खड़े डंपर पर मारी टक्कर, चालक केबिन में फंसा

Sat, 12 Jul 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। बाईपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग पर मुकुंदपुर डेरे के सामने डंपर खड़ा था। इसी समय तेज गति से आए ट्रक ने खड़े डंपर पर टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक रामनाथ घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक रामनाथ को निकालकर सीएचसी ले गए। चालक रामनाथ ने बताया कि वह काशीपुर से सामान लेकर सीतापुर जा रहा था।
एक कबाड़ की दुकान के सामने अचानक चालक ने डंपर को रोक दिया। इसके चलते वह ब्रेक नहीं लगा सका और डंपर से टक्कर हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बाईपास मार्ग पर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को महतोष पुलिस चौकी में खड़ा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, रेफर
केलाखेड़ा। हाईवे पर पंडित ढाबे के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मानसिक रूप से पीड़ित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फोने करने के बाद भी 108 एंबुलेंस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय युवक नईम अहमद की कार से सरकारी अस्पताल भेजा। डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अली इमदाद फाउंडेशन के अध्यक्ष केलाखेड़ा निवासी नईम अहमद ने बताया कि महिला के पैर में काफी गंभीर चोट आई है। देर रात को फोन आने पर वह घटनास्थल से घायल महिला को अपनी कार से बाजपुर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें