फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: ट्रांसपोर्टरों ने निकाला जुलूस, ARTO कार्यालय में किया प्रदर्शन; उत्पीड़न का लगाया आरोप

Thu, 22 Aug 2024 01:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Rudrapur News: किच्छा के लालपुर में फिटनेस सेंटर पर वाहनों की फिटनेस की निर्भरता खत्म करने और सरकारी सिस्टम में व्यवस्था शुरू होने पर ट्रांसपोर्टरों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा के लालपुर में फिटनेस सेंटर पर वाहनों की फिटनेस की निर्भरता खत्म करने और सरकारी सिस्टम में व्यवस्था शुरू होने पर ट्रांसपोर्टरों ने जुलूस निकाला। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और इसी व्यवस्था को बरकरार रखने की मांग की। फिटनेस सेंटरों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने रुद्रपुर में एआरटीओ कार्यालय का घेराव किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, दैनिक कर्मियों को दें विनियमितीकरण से पूर्व की सेवाओं का लाभ

कहा कि फिटनेस सेंटर में ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न होता है। उनसे जबरन वसूली के साथ ही बदसलूकी की घटनाएं होती हैं। इसके चलते हल्द्वानी का फिटनेस सेंटर बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधम सिंह नगर ट्रांसपोर्टर्स संघर्ष समिति के संयोजक हरीश पनेरु के नेतृत्व में एकत्र ट्रांसपोर्टरों ने फिटनेस सेंटरों की मनमानी, अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ट्रांसपोर्टरों के विरोध के बाद रुद्रपुर और हल्द्वानी के फिटनेस सेंटर की जांच होने तक विभागीय तौर पर फिटनेस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा है कि रुद्रपुर और हल्द्वानी में और फिटनेस सेंटर खोले जाने चाहिए, ताकि मनमानी न हो सके। ट्रांसपोर्टर के आंदोलन को रुद्रपुर टैक्सी यूनियन ने भी समर्थन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें