रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने वर्षों से सीज वाहनों को निस्तारित करने की दिशा में कदम उठा दिया है। विभाग ने सीज किए गए वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर अवशेष टैक्स, चालानी रकम जमा करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर वाहनों को नीलाम करने की कार्यवाही की जाएगी।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में विभिन्न परिसरों में वर्तमान में 67 सीज वाहन पड़े हैं। इनमें से कई वाहन कई साल पहले सीज किए गए थे। सीज किए वाहनों को छुड़वाने के प्रति वाहन स्वामियों की उदासीनता के चलते यह वाहन वर्तमान में भी परिवहन विभाग के कब्जे में हैं।
एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने सीज किए वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी करवा दिए हैं। वाहन स्वामियों से अवशेष टैक्स, चालानी रकम जमा कर वाहन ले जाने के लिए कहा गया है। बताया कि वाहन स्वामियों ने टैक्स और अन्य देयक जमा नहीं किए तो गाड़ियों को नीलाम करने के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी जाएगी।
...