उत्तराखंड परिवहन निगम को प्रदेश के 10 शहरी आंतरिक मार्गाें के लिए 72 बसों की आवश्यकता है। इसके लिए निगम ने डीजल और सीएनजी बसों के अनुबंध के लिए निजी वाहन स्वामियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
परिवहन निगम ने राज्य के विभिन्न छोटी दूरी के स्थानीय मार्गाें के लिए निजी बस स्वामियों से बस निगम के नाम हस्तांतरित करने, बस की देखरेख और चालक उपलब्ध कराने के लिए अनुबंध पर बस संचालन के लिए इंटरसिटी बस संचालन योजना शुरू की है। इसके तहत केवल बीएस-6 डीजल व सीएनजी बस ही ली जाएंगी, जो भारत व उत्तराखंड सरकार के निर्धारित मानकों के आधार पर होंगी। वहीं सीएनजी बसों को भी वरीयता दी जाएगी।
प्रदेश के विभिन्न आंतरिक मार्गाें पर 72 बसों के लिए निविदा आमंत्रित किए गए हैं। प्रक्रिया के बाद बस मिलने पर मार्गाें पर संचालित की जाएंगी।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन, परिवहन निगम, देहरादून
इन मार्गाें के लिए मांगी गई बस
मार्ग का नाम बस की संख्या
देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून 15
देहरादून-रुड़की-देहरादून 10
देहरादून-हरिद्वार-देहरादून 10
देहरादून-हरिद्वार-लक्सर-देहरादून 05
हल्द्वानी-सिडकुल-रुद्रपुर-हल्द्वानी 05
काशीपुर-टनकपुर-काशीपुर 05
हल्द्वानी-चोरगलिया-टनकपुर 05
हरिद्वार-सहारनपुर-हरिद्वार 05
देहरादून-पांवटा-शेरगढ़ 02
देहरादून-सहारनपुर-देहरादून 10