फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में प्रशिक्षण : बाजपुर के दो प्राध्यापकों ने लिया भाग

Tue, 03 Mar 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। प्राध्यापकों का उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण योजना का इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज में समापन हुआ। राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य उच्च शिक्षा विभाग के 40 प्राध्यापकों का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पूरा हुआ।
विज्ञापन

इसमें बाजपुर पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय प्राध्यापक डॉ. पकंज कुमार, प्राध्यापक डॉ. जाहिद मुस्तफा ने भाग लिया। दोनों का प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने स्वागत किया। प्राध्यापकों ने बताया कि कार्यक्रम में विवि की यूजीसी एचआरडीसी केंद्र में कई शीर्षकों पर व्याख्यान हुए। इसके अतिरिक्त विवि के केंद्रीय पुस्तकालय, वाणिज्य संकाय, अर्थशास्त्र विभाग तथा विज्ञान संकाय की जानकारी दी गई। साथ ही प्रयागराज और वाराणसी का भ्रमण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अरुण चतुर्वेदी और इविवि प्रयागराज के यूजीसी एचआरडीसी केंद्र के निदेशक प्रो. प्रकाश जोशी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें