फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मगरमच्छों की गणना के लिए प्रशिक्षण आज से

Mon, 01 Dec 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मगरमच्छों की गणना के लिए सुरई रेंज में सोमवार से वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मगरमच्छों की गणना की तिथियां भी तय की जाएंगी। वन विभाग ने इससे पूर्व वर्ष 2014 और 2020 में मगरमच्छों की गणना की थी।
विज्ञापन

खटीमा में क्रोकोडाइल ईको पार्क बनने के बाद मगरमच्छों की गणना नहीं हुई है। सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने बताया कि वर्ष 2020 में हुई गणना में मगरमच्छों की संख्या लगभग 212 थी। खटीमा में वर्ष 2021 में क्रोकोडाइल ईको पार्क बनने के बाद पहली बार मगरमच्छों की गणना होने जा रही है। इसके लिए सोमवार को वन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में वन कर्मियों समेत 70 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
रेंजर ने बताया कि सुरई वन क्षेत्र में बहने वाले सभी नालों और नहरों में मगरमच्छों की गिनती की जाएगी। गणना का कार्य दो-तीन दिन तक चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गणना की रिपोर्ट को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें